नमस्कार दोस्तों! ‘Stock Shorts’ के इस सबसे पावरफुल आर्टिकल में आपका स्वागत है।
फाइनेंस की दुनिया में एक बहुत प्रसिद्ध लाइन है— “Profit is an opinion, Cash is a fact.” (मुनाफ़ा एक राय हो सकती है, लेकिन कैश एक सच्चाई है)।
कई कंपनियाँ करोड़ों का मुनाफ़ा दिखाती हैं, लेकिन फिर भी बैंक करप्ट (Bankrupt) हो जाती हैं। क्यों? क्योंकि उनके पास हाथ में ‘कैश’ नहीं होता। आज हम समझेंगे कि Cash Flow Statement किसी भी शेयर को खरीदने से पहले देखना क्यों सबसे ज़रूरी है।
Cash Flow Statement क्या बताता है? 🌊
यह स्टेटमेंट यह बताता है कि कंपनी के पास साल भर में असल में कितना पैसा ‘आया’ (Inflow) और कितना ‘गया’ (Outflow)। इसके 3 हिस्से होते हैं:
- Operating Cash Flow: क्या कंपनी अपने रोज़ाना के धंधे से कैश पैदा कर पा रही है? (यह सबसे ज़रूरी है!)
- Investing Cash Flow: कंपनी नई मशीनें या फैक्ट्रियां खरीदने में कितना पैसा लगा रही है?
- Financing Cash Flow: कंपनी ने कितना कर्ज़ लिया या चुकाया, और कितना डिविडेंड बांटा?
Stock Shorts Verdict (निष्कर्ष) 🏆:
हमेशा ऐसी कंपनी चुनें जिसका Operating Cash Flow उसके नेट प्रॉफिट से ज़्यादा हो। अगर मुनाफ़ा तो बहुत है लेकिन कैश फ्लो नेगेटिव (-) है, तो समझ जाइए कि कंपनी उधारी पर धंधा कर रही है और भविष्य में मुश्किल में फंस सकती है।
✍️ By Rishabh Singh | Stock Shorts
(Disclaimer: यह लेख केवल वित्तीय शिक्षा के लिए है। निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह ज़रूर लें।)